{"_id":"6ace5cc1c5f0078b320ec940","slug":"video-enactment-of-tadka-vadh-performed-at-the-ramlila-ground-in-chakeri-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चकेरी में रामलीला मैदान में ताड़का वध का किया गया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चकेरी में रामलीला मैदान में ताड़का वध का किया गया मंचन
चकेरी के श्याम नगर स्थित श्री श्री सार्वजनिक रामलीला नवयुवक कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंच पर मंगलवार रात 76 साल पुरानी रामलीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने दिखाया कि महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षस बाधा डालते थे। यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र राम और विश्वामित्र द्वारा आयोजित किए जा रहे यज्ञ में राक्षस बाधा पहुंचा रहे थे। इस यज्ञ की रक्षा करने हेतु महर्षि विश्वामित्र अयोध्या जाकर राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को अपने साथ लेकर जाने का आग्रह करते हैं। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण महर्षि विश्वामित्र के साथ वन के लिए प्रस्थान करते हैं।इस दौरान उनका सामना राक्षसी ताड़का से होता है। महर्षि विश्वामित्र के निर्देश पर भगवान श्रीराम ताड़का का वध करके ऋषि-मुनियों को राक्षसों के आतंक से मुक्ति दिला देते हैं। इस दौरान संरक्षक राजीव सेतिया, हरमोहन सिंह, गौरव सेतिया, सूरज गौड़, अजय सिंह, बलदेव यादव, राजकुमार रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।