{"_id":"6ace46e580c38b766f08edeb","slug":"kanpur-crowd-found-at-babupurwa-police-station-sub-inspector-sent-to-police-lines-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाबूपुरवा थाने में मिली भीड़, दरोगा लाइन हाजिर, अपर पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बाबूपुरवा थाने में मिली भीड़, दरोगा लाइन हाजिर, अपर पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान की कार्रवाई
Tue, 13 Oct 2026 08:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 13 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बाबूपुरवा थाने में ड्यूटी के दौरान लापरवाही मिलने पर अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन टाडा (कानून एवं व्यवस्था) ने सोमवार देर रात रात्रि अधिकारी अमर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान थाने के गेट और अंदर कुछ लोग मौजूद मिले। रात्रि अधिकारी उनकी मौजूदगी का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सोमवार देर रात अपर पुलिस आयुक्त अचानक बाबूपुरवा थाने पहुंचे। गेट पर कुछ लोगों को खड़ा और अंदर बैठे देखकर उन्होंने रात्रि अधिकारी अमर सिंह से जानकारी मांगी, लेकिन वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क करने पर पता चला कि वह सेंटर पार्क में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में ड्यूटी कर रहे थे। इसके बाद अपर पुलिस आयुक्त ने अमर सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। थाने पहुंचे इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि मौजूद लोग एक मामले में बंद आरोपी के परिजन थे। हालांकि, तब तक रात्रि अधिकारी पर कार्रवाई हो चुकी थी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने थाने के अभिलेखों की जांच की। महिला अपराध से संबंधित शिकायतों और उनके निस्तारण की जानकारी ली। हवालात और मालखाने का भी निरीक्षण किया। स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन