{"_id":"6936b191956aeeb9330a73a8","slug":"video-electricity-relief-camp-in-prempur-provides-major-relief-to-consumers-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रेमपुर में बिजली राहत कैंप से उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमपुर में बिजली राहत कैंप से उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
सरसौल उपकेन्द्र के प्रेमपुर में सोमवार को आयोजित बिजली राहत कैंप ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी। एसडीओ विनीत चौधरी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन का उद्देश्य बकाया बिलों की वसूली के साथ उपभोक्ताओं को छूट योजना का लाभ देना था।
लंबे समय से बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर विशेष ध्यान दिया गया और उन्हें एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी दी गई। योजना के तहत दिसंबर माह में भुगतान करने पर मूलधन में 25 प्रतिशत और अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जनवरी में दूसरे चरण में मूलधन पर 20 प्रतिशत और अधिभार पर 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जबकि फरवरी में तीसरे चरण में मूलधन पर 15 प्रतिशत और अधिभार पर 100 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है। उपभोक्ता बिल का भुगतान एकमुश्त या 750 रुपए अथवा 500 रुपए की मासिक किस्तों में कर सकते हैं। इस मौके पर अमल सिन्हा जेई जितेंद्र सिंह राहुल वर्मा और अनुभव पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।