{"_id":"6a9eab9718ca9125110805e6","slug":"video-district-president-stages-satyagraha-wearing-a-garland-of-human-skulls-near-a-20-foot-deep-pit-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"20 फीट गहरे गड्ढे के पास नरमुंड की माला पहन जिलाध्यक्ष ने किया सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 फीट गहरे गड्ढे के पास नरमुंड की माला पहन जिलाध्यक्ष ने किया सत्याग्रह
कानपुर की बदहाल और जानलेवा सड़कों के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसियों ने चमनगंज में सड़क पर हुए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे के पास प्रदर्शन कर सरकार और जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने प्रतीकात्मक नरमुंडों की माला पहनकर सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चमनगंज की सड़क पर हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा महज एक उदाहरण है। पूरे शहर में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। जगह-जगह सड़कें टूट चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इन जानलेवा गड्ढों के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और आम नागरिकों को आए दिन परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन कानपुर की जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।
शहर की सड़कें ‘मौत की सड़कें’ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसी सड़क पर 20 फीट गहरा गड्ढा हो जाना सामान्य खराबी नहीं, बल्कि व्यवस्था की गंभीर विफलता और जनता की जान से खिलवाड़ का प्रमाण है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी सड़क पर इतना गहरा गड्ढा होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की नजर क्यों नहीं पड़ी।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि टूटी, गड्ढेदार और बदहाल सड़कों के कारण शहरवासियों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग और सरकार समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चमनगंज का गड्ढा पूरे कानपुर की बदहाल सड़कों की स्थिति को दर्शाता है। कांग्रेस ने धमकी दी कि यदि शहर की सभी जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों की तत्काल मरम्मत नहीं कराई गई तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद राकेश साहू, जावेद उस्मानी, राजकिशोर वर्मा, मेराज अहमद, नसीम अंसारी, जितेंद्र ब्रह्म, संजय दीक्षित, विनोद अवस्थी,मोहम्मद बबलू खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।