{"_id":"6ace70200fe57886970a69c3","slug":"video-deputy-transport-commissioner-conducts-surprise-inspection-at-rto-office-to-assess-operational-realities-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरटीओ कार्यालय में उप परिवहन आयुक्त का औचक निरीक्षण, कामकाज की परखी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ कार्यालय में उप परिवहन आयुक्त का औचक निरीक्षण, कामकाज की परखी हकीकत
आरटीओ कार्यालय में कामकाज की पारदर्शिता और आवेदकों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए उप परिवहन आयुक्त (डीटीसी) आरआर सोनी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाबुओं के पटलों पर पहुंचकर कामकाज देखा और लाइसेंस भवन में आवेदकों से सीधे बातचीत कर समस्याएं जानीं। निरीक्षण के दौरान लंबित फाइलों, अभिलेखों के रखरखाव और आवेदकों के कार्यों के निस्तारण की स्थिति भी परखी गई।
डीटीसी ने एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून और आरआई संतोष कुमार के साथ पहले आरटीओ कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। यहां अलग-अलग पटलों पर तैनात कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारी लाइसेंस भवन (सारथी भवन) पहुंचे। यहां लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण और अन्य सेवाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। लाइसेंस भवन में डीटीसी ने आवेदकों से बातचीत कर पूछा कि आवेदन से लेकर दस्तावेजों के सत्यापन तक उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। निरीक्षण में एक आवेदक ने बताया कि उसने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद फॉर्म भरा और निर्धारित फीस जमा की। इसके बाद कार्यालय पहुंचकर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि लाइसेंस और परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करें या सीधे संबंधित पटल पर संपर्क करें। किसी तरह की समस्या होने पर एआरटीओ प्रशासन से शिकायत कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।