{"_id":"6ace1ed31a7aed3ea4080bdd","slug":"video-mock-drill-and-awareness-camp-on-disaster-management-organized-at-ladbharol-college-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल व जागरूकता शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल व जागरूकता शिविर आयोजित
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में विद्यार्थियों के लिए आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और त्वरित तैयारियों को लेकर एक दिवसीय विशेष जागरूकता प्रदर्शन एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भूकंप, भूस्खलन और आगजनी जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने व जीवन बचाने के तरीकों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश होमगार्ड विभाग के विशेषज्ञ लेख राम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है। ऐसे में घबराने के बजाय सही जानकारी और त्वरित निर्णय ही सबसे बड़ा बचाव है। होमगार्ड विभाग की टीम ने छात्रों के समक्ष भूकंप और आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन (मॉक ड्रिल) किया, जिसमें सुरक्षित निकासी और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने की तकनीकों को समझाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीश ठाकुर ने होमगार्ड विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉलेज की संयोजिका संगीता कुमारी द्वारा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।