{"_id":"6935aafbf886fe0c9e0f19b4","slug":"video-cracks-in-the-roofs-and-walls-of-the-new-phc-raising-fears-of-accidents-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"न्यू पीएचसी की छतों और दीवारों में दरार, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू पीएचसी की छतों और दीवारों में दरार, हादसे का डर
राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी की बिल्डिंग में छतों व दीवारों में जगह-जगह दरार पड़ गई है।मुख्य द्वार पर प्लास्टर लटक रहा है। इसकी वजह से मरीजों के साथ ही मेडिकल स्टॉफ को हर वक्त हादसे का डर सताता रहता है। न्यू पीएचसी प्रभारी का कहना है कि इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश को वह दे चुके हैं।
मालूम हो कि वर्ष 2017 में कायाकल्प योजना के अंतर्गत सीएचसी की बिल्डिंग की मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद दोबारा नहीं हुई है। ऐसे में परिसर में कई जगह छतों व दीवारों में दरार पड़ गई है, साथ ही प्लास्टर भी उखड़ने लगा है। अस्पताल के मुख्य द्वार पर छज्जे का प्लास्टर लटककर गिरने की दशा में है। सीएचसी में रोजाना 150 से 200 मरीज आते हैं। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है। उधर, न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि इस बारे में सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजा जा चुका है। वहीं, सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने बताया कि इसे दिखवा कर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।