{"_id":"69352d73b76580a6b0033bcd","slug":"tragic-death-of-son-in-road-accident-father-seriously-injured-dhar-news-c-1-1-noi1401-3709361-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar News: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल
धार जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र के लेबड़–नयागांव फोरलेन पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। हादसे में केसुर निवासी अनाज व्यापारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केसुर के रहने वाले 50 वर्षीय अनिल उर्फ चंपू सेठ और उनका 20 वर्षीय बेटा अंशु जैन बलेनो कार से बदनावर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान खेरोद गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और फोरलेन से नीचे खाई में जा गिरी। कार सीधे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। भीषण टक्कर में अंशु जैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अनिल सेठ गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को तत्काल स्वास्थ्य टीम की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही सादलपुर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार की दुर्दशा देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद कैसुर गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सादलपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।