{"_id":"6aac0d4444bef22bb609fc76","slug":"video-checking-drive-conducted-at-rto-suspicious-individuals-questioned-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आरटीओ में चला चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आरटीओ में चला चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ
आरटीओ कार्यालय में गुरुवार को एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून और आरआई संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। खिड़कियों पर खड़े आवेदकों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है।
निरीक्षण के दौरान परिसर में एक साथ बैठे कुछ संदिग्ध लोगों को देखकर अधिकारियों ने पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद परिसर में फुटकर दुकान लगाए बैठे पान-मसाला और नमकीन विक्रेताओं को भी बाहर किया। अधिकारियों ने हिदायत दी कि दोबारा परिसर में दुकान या अनधिकृत गतिविधि करते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आरटीओ परिसर के बाहर भी जांच की। दावा है कि कोई दलाल नजर नहीं आया। एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून ने बताया कि आरटीओ परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल आवेदक और आरटीओ से संबंधित कार्य वाले लोग ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।