{"_id":"6abbebc90e6b877dfb0fcdba","slug":"video-broker-assaulted-at-rto-after-failing-to-transfer-bike-despite-taking-rs5000-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पांच हजार लेकर नहीं कराई बाइक ट्रांसफर तो आरटीओ में दलाल से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पांच हजार लेकर नहीं कराई बाइक ट्रांसफर तो आरटीओ में दलाल से मारपीट
पैसे लेकर बाइक ट्रांसफर न कराने वाले दलाल को मंगलवार को आवेदक और उसकी बहन ने आरटीओ में घेर लिया। दस्तावेज और पैसे वापस मांगने पर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। आवेदक ने उससे दस्तावेज छीन लिए। हंगामे की सूचना पर एआरटीओ और आरआई पहुंच गए। दलाल से पैसे वापस कराए और उसे परिसर से बाहर भगाया। आवेदक के दस्तावेजों की जांच करा बाइक ट्रांसफर कराने का आश्वासन दिया।
कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र के बनीपारा निवासी अमित ने लालबंगला निवासी हर्ष सिंह चौहान से 30 हजार रुपये में बाइक खरीदी थी। बाइक के स्वामित्व हस्तांतरण के लिए हर्ष ने आरटीओ परिसर में काम कराने वाले राजेश नाम के दलाल से संपर्क कराया। बाइक पर एक-एक हजार रुपये के तीन चालान भी हैं। आरोप है कि ट्रांसफर कराने के नाम पर दलाल ने अमित से छह माह पहले पांच हजार रुपये ले लिए थे पर बाइक ट्रांसफर नहीं कराई।
वह कई बार कार्यालय आया तो दलाल ने जल्द गाड़ी ट्रांसफर कराने का आश्वासन दिया। बाइक के कागजात वापस मांगे तो दलाल आरटीओ की महिला लिपिक प्रीती पर काम न करने का ठीकरा फोड़ता रहा। फिर दलाल बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र के नाम पर 1800 रुपये और मांगने लगा। परेशान अमित मंगलवार को अपनी बहन के साथ आरटीओ पहुंचा और दलाल को फोन करके परिसर के अंदर बुलाया। दोनों ने रुपये व दस्तावेज मांगे तो दलाल गेट की तरफ जाने लगा, तभी दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
एआरटीओ प्रशासन कहकशा खातून और आरआई संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर दलाल की फटकार लगाई और पैसे वापस कराए। वहीं, आरटीओ प्रशासन राजेंद्र कुमार सिंह ने मामले में लिपिक की कार्यप्रणाली जांचने के निर्देश दिए हैं। कहा कि वाहन ट्रांसफर समेत अन्य काम के लिए सीधे आरटीओ कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी से संपर्क किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।