{"_id":"69417ef9d45cbf02a607f54b","slug":"video-bjp-national-council-member-receives-warm-welcome-at-several-locations-in-the-city-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत
भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राज किशोर रावत का नगर आगमन पर मंगलवार को जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ों और फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 की तैयारी में जुट जाने का आह्रवन किया।
मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय परिषद सदस्य रावत लखनऊ से सहजनी तिराहा पहुंचे जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। जिसमें ब्रजेंद्र सिंह, राकेश सिंह, आदित्य सिंह मौजूद रहे। जिसके बाद मरहला चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से काफिला राजधानी मार्ग हनुमान मंदिर स्थल के पास पहुंचा जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढ़ाेल नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश चंद्र शुक्ला, के.डी. त्रिवेदी, सूर्य कुमार बाजपेई, अंकुर शुक्ला, राजेश गुप्ता गोल्डी, आदित्य त्रिपाठी, विकास मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता, पप्पू चौहान,धर्मेंद्र सोनकर समेत अन्य स्वागत करने वालों में शामिल रहे। वहीं राजधानी मार्ग गजियाखेड़ा मोड़ के पास भाजपा के प्रमोद पासी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया जिसमें पप्पू पासी, शिव पासी, राकेश रावत, दीपक, मोनू, संजय, गौरव समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।