{"_id":"6ac277fe1752e041320d7067","slug":"video-assault-follows-drunken-argument-case-registered-against-three-individuals-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के बाद कहासुनी को लेकर हुई मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के बाद कहासुनी को लेकर हुई मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में शनिवार देर रात शराब पीने के बाद नशेबाजों के बीच कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि साथी शराबी युवक को लात-घूंसों और रबड़ की पट्टी से जमकर पीटा गया। उसकी पीठ पर चोट के कई निशान हैं और पसलियों में सूजन आ गई। डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए कानपुर रेफर किया है। हालांकि, उपचार के बाद घायल रविवार को घर पहुंच गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव निवासी परीक्षित उर्फ उदयवीर संखवार (38) शनिवार देर शाम रक्सा गांव स्थित देसी शराब के ठेके पर शराब पीने गया था। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वहां गांव के ही गोलू मिश्रा, राहुल तिवारी और रार गांव निवासी कैंटीन संचालक कुंदन मिश्रा भी मौजूद थे। सभी ने शराब पीने के बाद गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लात-घूंसों और रबड़ की बद्धी से परीक्षित की जमकर पिटाई कर बेसुध कर दिया। साढ़ और घाटमपुर पुलिस बल के साथ एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को सूझबूझ के साथ समझाकर शांत कराया और घायल को उपचार के लिए भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया।
घायल परीक्षित की पसलियों में सूजन होने पर चिकित्सक ने एक्स-रे के लिए कानपुर भेजा है। प्रभारी निरीक्षक के के मिश्रा ने बताया गोलू मिश्रा, राहुल तिवारी और रार गांव निवासी कैंटीन संचालक कुंदन मिश्रा के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोलू और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुंदन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।