{"_id":"6ac25a05c710a863d2093ca4","slug":"kanpur-rain-likely-between-the-6th-and-10th-meteorological-department-issues-update-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छह से 10 के बीच बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छह से 10 के बीच बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Sun, 04 Oct 2026 07:29 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 04 Oct 2026 07:29 PM IST
सार
मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ पोस्ट मानसूनी बारिश ला सकता है। छह से 10 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानसून ने विदा ले ली है लेकिन अब पोस्ट मानसूनी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम प्रणालियों की वजह से मानसून के गुजरने के बाद हल्की बारिश की संभावना है। छह से 10 अक्तूबर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका अधिक असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा लेकिन बादलों की आवाजाही और स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने के आसार हैं।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि कानपुर क्षेत्र में इस पश्चिमी विक्षोभ का कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। पांच अक्तूबर को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण छह और सात अक्तूबर को कानपुर के में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सात अक्तूबर को गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी, हल्की बारिश हो सकती है।

इसके बाद सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा और हल्की गुलाबी ठंडक की शुरुआत होने लगेगी। उन्होंने बताया कि पोस्ट मानसून सीजन का यह पहला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ होगा जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है।
तापमान
अधिकतम- 33.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 22.5 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 33.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 22.5 डिग्री सेल्सियस