{"_id":"6ac220d7dea89bd4fa03d2c9","slug":"video-shimla-weekend-tourist-rush-hill-queen-markets-buzzing-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई हिल्स क्वीन शिमला, बाजारों में भी लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई हिल्स क्वीन शिमला, बाजारों में भी लौटी रौनक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:18 PM IST
Link Copied
केंड पर हिल्स क्वीन शिमला एक बार फिर सैलानियों से गुलजार नजर आई। छुट्टी का दिन बिताने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक राजधानी पहुंचे। सुबह से ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिली।
मालरोड और रिज मैदान पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से माहौल खासा खुशनुमा रहा। सुहावने मौसम के बीच सैलानियों ने शिमला की खूबसूरती का आनंद लिया और शहर के प्रमुख स्थलों पर घूमने-फिरने के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
वीकेंड के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ी। स्थानीय दुकानदारों, रेस्तरां और अन्य कारोबारियों के चेहरे पर भी पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही से खुशी नजर आई। कई पर्यटकों ने स्थानीय उत्पादों और हिमाचली व्यंजनों का भी आनंद लिया।
शिमला पहुंचने वाले सैलानियों ने शहर की ठंडी हवाओं और पहाड़ी वातावरण का जमकर लुत्फ उठाया। वीकेंड की भीड़ ने पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।