{"_id":"6ad77e0c9b76d15f5e0154a4","slug":"video-kannauj-goddess-bhagwati-bidden-farewell-with-moist-eyes-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: नम आंखों से दी गई मां भगवती को विदाई, भव्य शक्ति विजय यात्रा के बाद हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: नम आंखों से दी गई मां भगवती को विदाई, भव्य शक्ति विजय यात्रा के बाद हुआ विसर्जन
सन्मार्ग नव दुर्गा उत्सव 2026 के अंतर्गत विजयादशमी के पावन अवसर पर आज बाबा पकरियानाथ मंदिर, मकरंद नगर से मां भगवती की भव्य शक्ति विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए अलियापुर स्थित घाट पर पहुंची, जहां विधि-विधान से मां दुर्गा के साथ सभी प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन संपन्न हुआ।
यात्रा में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई दिनों तक मां भगवती की सेवा, पूजा-अर्चना और आराधना में समर्पित रहने के बाद विदाई की बेला में भक्तों की आंखें नम हो गईं। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और भावुकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं के मन में जहां अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की प्रतीक्षा थी, वहीं विदाई का भाव हर चेहरे पर साफ झलक रहा था।
शक्ति विजय यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। लोगों ने श्रद्धापूर्वक मां के भक्तों का स्वागत कर सेवा और समर्पण की भावना का परिचय दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।