{"_id":"6981fff2d40afbf5e80c2835","slug":"video-an-only-son-murdered-his-father-over-a-property-dispute-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में संपत्ति के लालच में इकलौते बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में संपत्ति के लालच में इकलौते बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर पनवारा में नशे के आदी इकलौते बेटे ने संपत्ति के लालच में पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सोमवार की देर रात ढाई बजे हुई। परिजनों ने शुरू में पुलिस को बदमाशों द्वारा हत्या करने की सूचना दी थी पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सारा मामला साफ हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपी बेटे सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने जुर्म स्वीकार किया।
गांव जलालपुर पनवारा में नरेंद्र पाल (50) की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुबह साढ़े चार बजे नरेंद्र पाल के भाई मुन्नूलाल ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। तब एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों ने पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि उन्होंने गोली की आवाज भी सुनी थी।
घटना के बाद सदर कोतवाल ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में घटना के पहले और बाद में एक ऑटो नजर आया, जिसे नरेंद्र का इकलौता बेटा सौरभ चला रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने सौरभ को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सौरभ ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और पिछले एक साल से पिता से बोलचाल बंद थी। वह लगातार पिता से संपत्ति अपने नाम करने और पैसे की मांग करता रहता था। तीन दिन पहले ऑटो की किस्त के लिए 10 हजार रुपये मांगने पर बाप-बेटे में विवाद भी हुआ था। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।