{"_id":"693a7d3300d8bed55b0b6c15","slug":"video-jhansi-body-of-former-janata-dal-district-president-bhagwat-yadav-recovered-from-inside-his-house-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: जनता दल के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत यादव का शव घर के अंदर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जनता दल के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत यादव का शव घर के अंदर से बरामद
जनता दल के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत यादव का शव घर के अंदर से बरामद हुआ है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरसराय थाना क्षेत्र में मोहल्ला नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय भगवत यादव का शव घर के अंदर से संदिग्ध अवस्था में मिला है। मोहल्ले वालों के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे तक उनके घर के दरवाजे नहीं खुले तो गेट खटखटाकर कई आवाजें दी गई। अनहोनी की आशंका के चलते मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गेट खोल कर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। मोहल्ले के लोगों को कहना है कि यह उनका व्यवहार मधुर था, किसी कोई विवाद नहीं था। बताया जा रहा है भगवत यादव जनता दल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह में अकेले ही रहते थे उनकी पत्नी की मौत करीब 25 वर्ष पूर्व हो चुकी है। एक लड़की है जिसकी शादी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।