फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Helmet is the easiest way to save life on the road, intellectuals expressed their views in Jhansi Amar Ujala Samvad

सड़क पर जीवन रक्षा का सबसे आसान जरिया है हेलमेट, झांसी अमर उजाला संवाद में बुद्धिजीवियों ने रखी अपनी राय

Sun, 18 Jan 2026 07:26 PM IST
Deepak Mahajan दीपक महाजन
Updated Sun, 18 Jan 2026 07:26 PM IST
Helmet is the easiest way to save life on the road, intellectuals expressed their views in Jhansi Amar Ujala Samvad
वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के आंकड़ों का कम करने का सबसे सरल जरिया हेलमेट ही है। इसके बावजूद, लोग इसे पहनने से कतराते हैं। हालांकि, अब सरकार की ओर से अनिवार्य कर दिया गया है कि दोपहिया वाहन खरीदते समय दो हेलमेट अनिवार्य रूप से खरीदने होंगे। यानि कि अब दोपहिया पर पीछे बैठने वाले को भी अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाना होगा। इस विषय पर रविवार को अमर उजाला की ओर से संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, शिक्षक, विद्यार्थी, व्यापारी, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों के साथ प्रबुद्ध वर्ग के अन्य लोग शामिल हुए। संवाद में परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि सख्ती के बाद भी तमाम लोग हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। लेकिन, अब इसके लिए महिलाओं और बच्चों को आगे आना चाहिए। ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हुए उन्हें घर से निकलते समय परिजनों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यातायात उप निरीक्षक शशिकांत यादव ने कहा कि जो अपने परिवार की चिंता करते हैं, उन्हें हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। सड़क पर जीवन रक्षा का यह बेहद सरल उपाय है। रेल कारखाने के सेफ्टी ऑफिसर हरीशंकर यादव ने कहा कि हेलमेट मुकुट के समान है। अपने जीवन की रक्षा के लिए यह अनिवार्य रूप से पहनना चाहिए। बिपिन बिहारी महाविद्यालय के प्राचार्य टीके शर्मा ने कहा कि सड़क पर मित्रवत चलना चाहिए। दूसरे वाहनों से आगे निकलने की होड़ कतई नहीं करनी चाहिए। यह दुर्घटना का कारण बन सकती है। रक्सा टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट हेड रंजय सिंह ने कहा कि हाईवे पर भी लोग बेपरवाह नजर आते हैं। जबकि, हाईवे पर हर समय सतर्क रहते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे उपाय अपनाने चाहिए। छात्र सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि तमाम युवा केवल इसलिए ही हेलमेट नहीं पहनते हैं कि उनके बाल खराब हो जाएंगे। वे ये भूल जाते हैं कि जब जीवन ही नहीं रहेगा तो बाल कहां से आएंगे। व्यापार मंडल के जयकिशन प्रेमानी ने कहा कि तमाम लोग पुलिस को देखकर हेलमेट लगा लेते हैं और बाद में उतार देते हैं। जबकि, हेलमेट लगाना लोगों को अपनों के लिए किया गया कर्तव्य समझना चाहिए। अधिवक्ता विजय तिवारी ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को खुद जागरूक होना होगा। अपने और अपनों के लिए लोगों को यह कर्तव्य निभाना चाहिए। ट्रैफिक चीफ वार्डन प्रगति शर्मा ने कहा कि हेलमेट को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। धार्मिक मंचों से भी लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा ने कहा कि सभी वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट नजर आएं, यह काम एक दिन में तो नहीं होगा, परंतु एक दिन जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की संयुक्त संगठनात्मक बैठक का आयोजन

18 Jan 2026

VIDEO: अनागत साहित्य संस्थान द्वारा काव्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन

18 Jan 2026

VIDEO: बूथ पर घरों की महिलाओं का नाम जुड़वाने पहुंच रहे मतदाता

18 Jan 2026

VIDEO : बूथों पर मतदाता सूची का पाठ, अपना नाम देखने पहुंच रहे वोटर

18 Jan 2026

काशी घाट वाक की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, VIDEO

18 Jan 2026
विज्ञापन

काशी में पहली बार व्हीलचेयर हॉकी मैच, VIDEO

18 Jan 2026

भदोही में बूथों पर पहुंचे डीएम, बीएलओ ने पढ़ी मतदाता सूची; VIDEO

18 Jan 2026
विज्ञापन

बीएचयू की डेंटल इम्प्लांटोलॉजी कार्यशाला के पहले दो दिन लाइव सर्जरी से चिह्नित, VIDEO

18 Jan 2026

अहिल्याबाई मूर्ति विवाद...आप नेता संजय सिंह ने जारी किया वीडियो, VIDEO

18 Jan 2026

मौनी अमावस्या...काशी के रेलवे स्टेशनों पर लाखों की भीड़, VIDEO

18 Jan 2026

VIDEO : आईंआईए की ओर से आयोजित इंडिया फूड एक्सपो में प्रदर्शनी का आयोजन

18 Jan 2026

VIDEO : इंडिया फूड एक्सपो के तीसरे दिन फ्रॉम आईडिया टू गेन बिल्डिंग फंडिंग एंड ग्रोइंग विषय पर सेमिनार, वक्ताओं ने रखे अपने विचार

18 Jan 2026

सीतापुर में कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

18 Jan 2026

VIDEO: शिक्षार्थी के साथ विद्यार्थी भी बनें युवा...ऋतेश्वर महाराज ने जानें ये क्यों कहा

18 Jan 2026

Bihar: समस्तीपुर पहुंचे दरभंगा प्रमंडल के नए डीआईजी, अपराध व सीएम कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की

18 Jan 2026

मेरठ पहुंचा मेजर शुभम सैनी का पार्थिव शरीर

18 Jan 2026

VIDEO: अवैध स्टैंडों पर बसों का रहा जमावड़ा...प्रभारी मंत्री के आदेश भी हवा में, हाईवे पर नहीं उतरे अधिकारी

18 Jan 2026

VIDEO: रुई की मंडी फाटक पर लगी वाहनों की लंबी लाइन, गलियों से निकल रहे लोग

18 Jan 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर दो मजदूरों की हुई मौत

18 Jan 2026

Bihar: 'कांग्रेस बन चुकी है निराशा की प्रतीक पार्टी', सांसद विवेक ठाकुर का तंज; राहुल गांधी पर भी निशाना

18 Jan 2026

3rd ODI India vs New Zealand : फैंस में खासा उत्साह, मैच से पहले पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया

18 Jan 2026

दुर्ग: जिला प्रशासन की कार्रवाई, सुपेला संडे मार्केट में फुटकर व्यापारियों को हटाया गया

18 Jan 2026

हमीरपुर: टाउनहॉल में सीनियर राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

अनुराग बोले- चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तारीकरण बेहद जरूरी, श्रद्धालुओं को एक छत के नीचे मिलें सभी सुविधाएं

18 Jan 2026

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो आरोपी अरेस्ट, VIDEO

18 Jan 2026

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की गिरफ्तारी को लेकर किसान नेता दी जानकारी

18 Jan 2026

गुरुहरसहाय में संयुक्त मेडिकल पार्टिशन एसोसिएशन पंजाब ने जत्थेबंदी की शुरुआत की

नगर परिषद संतोषगढ़ में 21-22 जनवरी को जोड़ मेला

18 Jan 2026

अंबेडकरनगर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ श्रवण महोत्सव का शुभारंभ

18 Jan 2026

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में गंभीर चूक, चारों तरफ से खुले रास्ते

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed