{"_id":"69fdfe5303dd89ee51082775","slug":"video-half-burnt-body-of-a-woman-found-sp-city-preeti-singh-giving-information-about-the-case-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला का मिला अधजला शव, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का मिला अधजला शव, मामले की जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह
उल्दन थाना के पठाकरका गांव के बाहर सूनसान इलाके में सूखे गहरे नाले के पास शनिवार दोपहर विवाहिता की अधजली लाश बरामद हुई। लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, जिसमें उसका चेहरा, हाथ एवं पांव बुरी तरह जल गया। चेहरा नष्ट हो जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना स्थल से शराब की खाली बोतल एवं चार-पांच प्लास्टिक की गिलास बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मौत से पहले विवाहिता ने संघर्ष भी किया। घटनास्थल से उसकी पायल और टूटी चूड़ियों के टूकड़े बरामद हुए हैं। एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत अन्य पुलिस अफसरों ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी सुबूत जुटाए।पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।