{"_id":"6a6b63d59e4a5d56860f1644","slug":"video-garautha-police-seized-two-tractor-trolleys-engaged-in-illegal-sand-mining-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू खनन करते हुए गरौठा पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू खनन करते हुए गरौठा पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े
गरौठा कोतवाली पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जसवंतपुरा घाट एवं बंगरा के पास लाखेरी नदी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर बताए गए स्थानों पर भेजा गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जांच में ट्रॉलियों में अवैध रूप से खनन की गई बालू भरी मिली। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रामचंद्र तथा पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र, विजय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।