{"_id":"6aba531495b91121280a8044","slug":"video-free-pet-dog-vaccination-camp-held-at-the-municipal-corporation-on-world-rabies-awareness-day-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"विश्व रेबीज दिवस: नगर निगम में लगा कुत्तों के लिए फ्री वैक्सीनेशन कैम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रेबीज दिवस: नगर निगम में लगा कुत्तों के लिए फ्री वैक्सीनेशन कैम्प
नगर निगम की ओर से विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को पालतू कुत्तों के लिए निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कैंप में पालतू कुत्तों को रेबीज की वैक्सीन लगाने के साथ ही पशुपालकों को अपने पालतू जानवरों के नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पशुओं का रजिस्ट्रेशन भी किया गया।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को विश्व रैबीज जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पशुपालकों को रैबीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और पालतू कुत्तों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कुत्तों को रैबीज की वैक्सीन लगवाने से पशु के साथ-साथ इंसानों को भी इस बीमारी से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पालतू कुत्तों का समय पर टीकाकरण कराएं और उनका नगर निगम में रजिस्ट्रेशन भी जरूर कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।