Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Dost Police program was organized at Jhansi Women's Police Station, where girl students observed the work of the police.
{"_id":"69e0323b84a2f858ea08a5d7","slug":"video-dost-police-program-was-organized-at-jhansi-womens-police-station-where-girl-students-observed-the-work-of-the-police-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी महिला थाना में हुआ दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने देखा पुलिस का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी महिला थाना में हुआ दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने देखा पुलिस का कामकाज
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अल्पाइन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस के कामकाज को देखा। उपनिरीक्षक दिव्या सिंह एवं मीना कुमारी ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि किसी मुश्किल में फंसने पर सबसे पहले मदद के लिए पुलिस आती है, ऐसे में डरने के बजाय उसे दोस्त समझने की जरूरत है।
मिशन शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि महिला अपराधों को लेकर कानून काफी संवेदनशील है। खास तौर से महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर है। किसी परेशानी होने पर उस नंबर पर फोन करके मदद ली जा सकती है। एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें शिकायत करने वाली छात्राओं के नाम एवं पहचान उजागर नहीं होती। साइबर अपराध से बचने के लिए भी कई टिप्स दिए। छात्राओं को एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया समझाई गई। उनको थाने का जीडी कक्ष, कंप्यूटर रूम, थाना प्रभारी कार्यालय भी दिखाया गया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।