{"_id":"6afcb9690ce3d4517707d445","slug":"8416-voters-added-in-the-district-6486-names-removed-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-918532-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिले में बढ़े 8416 मतदाता, 6486 के नाम कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिले में बढ़े 8416 मतदाता, 6486 के नाम कटे
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण : चारों विधानसभाओं में सात महीने में 14,902 नए मतदाता जुड़े, मृतक और स्थानांतरित 6,486 के नाम हटाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पिछले सात महीने में जिले में 14,902 नए मतदाता जुड़े हैं, जबकि मृतक और स्थानांतरित हो चुके 6,486 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इस तरह जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 8,416 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 10 अप्रैल से 11 नवंबर 2026 तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चला। इस दौरान नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए कुल 38,236 आवेदन प्राप्त हुए। नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 के जरिये 17,250 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 14,902 आवेदन स्वीकार कर लिए गए और उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए।
वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 6,825 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 6,486 आवेदन स्वीकार किए गए। इस तरह नए जुड़े मतदाताओं और हटाए गए नामों का अंतर 8,416 रहा। फॉर्म-6 और फॉर्म-7 के कुल 1,763 आवेदन अभी लंबित हैं।
विज्ञापन
13,188 मतदाताओं ने कराया संशोधन
पिछले सात महीने में 14,161 मतदाताओं ने सूची में संशोधन कराने के लिए आवेदन किया। इनमें से 13,188 मतदाताओं ने नाम, पता समेत अन्य विवरणों में त्रुटियों को ठीक कराया। इनमें पते में बदलाव कराने वाले मतदाता भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र में 5,679 मतदाताओं ने संशोधन कराया। इसके अलावा मऊरानीपुर में 3,403, गरौठा में 2,086 और बबीना में 2,020 मतदाताओं ने अपने विवरण दुरुस्त कराए।
विधानसभावार ये रही स्थिति
...................................
विधानसभा नए मतदाता नाम हटे इजाफा
बबीना 2360 1371 989
झांसी सदर 5273 2304 2969
मऊरानीपुर 4317 1536 2781
गरौठा 2952 1275 1677