Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even the enemy commander became an admirer of the Queens combat skills.

Jhansi News: दुश्मन सेनापति भी रानी के युद्ध कौशल का हो गया था कायल

Wed, 18 Nov 2026 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Even the enemy commander became an admirer of the Queens combat skills.
महारानी लक्ष्मी बाई पार्क ​स्थित रानी की प्रतिमा। संवाद
झांसी। सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई ने अपने युद्ध कौशल से न केवल क्रांतिकारियों में जोश भरा, बल्कि ब्रिटिश सेना के अनुभवी सैन्य अधिकारियों को भी प्रभावित किया। झांसी में उनके खिलाफ मोर्चा संभालने वाले ब्रिटिश सेनापति मेजर जनरल ह्यूरोज ने भी रानी की वीरता की प्रशंसा की थी। उन्होंने रानी को विद्रोही नेताओं में सबसे बहादुर और सर्वश्रेष्ठ सैन्य कमांडर बताया था।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में जारी शृंखला में आज बताएंगे कि किस तरह रानी ने अंग्रेजी सेना को कड़ी चुनौती दी और अपने युद्ध कौशल से दुश्मन सेनापति को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन

रिटायर्ड आईएएस और इतिहासकार डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि 21 मार्च, 1858 को मेजर जनरल ह्यूरोज अपनी सेंट्रल इंडिया फील्ड फोर्स के साथ झांसी पहुंचा था। इसके बाद अंग्रेजी सेना ने किले और शहर की घेराबंदी कर गोलाबारी शुरू कर दी। ब्रिटिश सेना को उम्मीद थी कि आधुनिक तोपों के सामने झांसी का किला जल्द घुटने टेक देगा, लेकिन रानी लक्ष्मीबाई के कुशल नेतृत्व में किले के रक्षकों ने अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी। झांसी की प्रसिद्ध तोपों ''''''''कड़क बिजली'''''''', ''''''''भवानी शंकर'''''''' और ''''''''घनगर्ज'''''''' से अंग्रेजी सेना के मोर्चों पर जवाबी हमले किए गए। रानी स्वयं किले की प्राचीर पर पहुंचकर सैनिकों और तोपचियों का उत्साह बढ़ाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध के मैदान में खुद संभालती थीं मोर्चा

समकालीन ब्रिटिश लेखकों और युद्ध के विवरणों में रानी के रणभूमि स्वरूप का प्रभावशाली चित्रण मिलता है। युद्ध के मैदान में रानी पारंपरिक स्त्री वेश के बजाय पगड़ी, अंगरखा और पायजामा पहनकर उतरती थीं। उनके पास पिस्तौल और तलवार जैसे हथियार रहते थे। तीन अप्रैल, 1858 को अंग्रेजी सेना ने झांसी पर धावा बोला। इसके बाद शहर की गलियों और राजमहल के आसपास भीषण संघर्ष हुआ। रानी ने अपने सैनिकों के साथ मोर्चा संभाला और अंग्रेजी सेना के घेरे से निकलने में सफल रहीं। अपने दत्तक पुत्र दामोदर राव को साथ लेकर घोड़े पर सवार होकर कालपी की ओर उनका प्रस्थान उनकी असाधारण घुड़सवारी और साहस का परिचायक बना।
कालपी से ग्वालियर तक कायम रहा दबदबा
झांसी से निकलने के बाद भी रानी ने हार नहीं मानी। कालपी में तात्या टोपे और राव साहब के साथ मिलकर उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ नई रणनीति बनाई। इसके बाद क्रांतिकारी सेनाओं ने ग्वालियर पर कब्जा कर अंग्रेजी हुकूमत को एक और बड़ी चुनौती दी। 17 जून, 1858 को ग्वालियर के पास कोटा की सराय में जनरल ह्यूरोज की सेना के साथ निर्णायक संघर्ष हुआ। इस युद्ध में भी रानी ने अदम्य साहस के साथ अंग्रेजी सेना का मुकाबला किया। युद्ध के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद 18 जून, 1858 को उन्होंने वीरगति प्राप्त की।


ह्यूरोज की टिप्पणी ने दुनिया को बताया रानी का शौर्य

रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान के बाद ब्रिटिश सेनापति ह्यूरोज की ओर से की गई प्रशंसा उनके युद्ध कौशल और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण बनी। ह्यूरोज ने रानी को विद्रोही नेताओं में सबसे बहादुर और सर्वश्रेष्ठ सैन्य कमांडर बताया था। जिस सेनापति ने झांसी पर हमला कर रानी को अपने राज्य से बाहर होने के लिए मजबूर किया था, वही उनके साहस और सैन्य नेतृत्व का प्रशंसक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed