{"_id":"69a46bf21178397f1e094bc1","slug":"video-children-displayed-their-artistic-talent-at-the-holi-erich-festival-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"होली एरच महोत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी कला की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली एरच महोत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी कला की प्रतिभा
बुंदेली प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के प्रतिभागियों को प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है, सभी होनहार बच्चे आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का निखार जरूर करें। यह बात होली एरच महोत्सव के दूसरे दिन बुंदेली परंपरा की प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने दौरान पूर्व प्राचार्य परशुराम यादव ने कही। उन्होंने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत ओर लगन से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता है। उन्होंने बच्चों को ऐतिहासिक नगर एरच के बारे में भी अवगत कराया। बुंदेली परंपरा की प्रतियोगिता में सुआटा, रंगोली, निबंध, चित्रकला, झिझियां, टेसू, उरेन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले निर्णायक मंडल में रघुवीर सहाय, रघुवीर शरण खरे, रामदास कुशवहा, ताहिर अली, भागीरथ कुशवहा, प्रताप कुशवहा, भगवानदास वर्मा, प्रदीप गुप्ता, प्रीतम वर्मा द्वारा प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।