{"_id":"67f51d5808d468318801caa1","slug":"video-sp-national-president-akhilesh-yadav-said-in-jaunpur-supreme-court-also-admitted-2025-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जौनपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले, सुप्रीम कोर्ट ने भी माना, यूपी में कानून का शासन पूरी तरह से ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जौनपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले, सुप्रीम कोर्ट ने भी माना, यूपी में कानून का शासन पूरी तरह से ध्वस्त
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को खुटहन के पिलकिक्षा गांव स्थित पूर्व प्रमुख सरयू देई के पति धर्मराज यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान वह सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि यूपी में कानून का शासन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। जो बात हम लोग कहते थे वहीं सुप्रीम कोर्ट भी कह रही है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रत्येक थाने में फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। मनमानी ढंग से पैसे वसूले जा रहे हैं। इस बात को जौनपुर की जनता से बेहतर और कौन जानता है। पुलिस कस्टडी में पुजारी यादव की मौत, मंगेश यादव एनकाउंटर समेत कई उदाहरण देते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते अगर उनको वीवो का मोबाइल दे दीजिए तो चला नहीं पाएंगे, आईफोन को दीवार पर पटककर तोड़ देंगे।
वाराणसी में छात्रा से गैंगरेप के मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना जो वाराणसी में हो रही है दुखद है और अगर संख्या देखें तो सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश है।
उन्होंने वक्फ बोर्ड को लेकर कहा कि जो भी न्यायालय में वक्फ बोर्ड के समर्थन में जाएगा उसका समाजवादी पार्टी समर्थन करेगी। उन्होंने गाजियाबाद के विधायक पर कहा कि भाजपा की सरकार में भाजपा के विधायक तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। गाजियाबाद के विधायक के कुर्ते फाड दिए जा रहे हैं। विधायक आज भी फटे कुर्ते पहनकर टहल रहे हैं लेकिन उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस सरकार में पुलिस ही पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें पकडने के लिए ढूंढ रही है। वही दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता के सवाल पर बोले की वह कौन हैं उन्हें हम नहीे जानते। अगर आप लोग को जानकारी हो तो हमसे उनका मुलाकात कराइए। उन्होंने कहा कि अगर रामजी सुमन से किसी का व्यवहार खराब होता है तो उसकी जिम्मेदारी भाजपा की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।