फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police solved ₹41 lakh robbery Rajasthan businessman arrested for robbing an advocate in jaunpur

यूपी: 41 लाख की लूट का 8 घंटे 53 मिनट में खुलासा, राजस्थान के व्यापारी ने अधिवक्ता से की थी वारदात; गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 10:16 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 21 Sep 2026 10:16 AM IST
सार

41 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने राजस्थान के अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस आरोपी के साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
police solved ₹41 lakh robbery Rajasthan businessman arrested for robbing an advocate in jaunpur
आरोपी अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपाल शर्मा से 41 लाख रुपये लूट मामले में आरोपी अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन को बक्शा पुलिस ने रविवार की सुबह सराय हरखू स्थित श्री नारायण सिंह इंटर कॉलेज के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूट की 35 लाख रकम और लूट में उपयोग कार बरामद हुई है। आरोपी को 8:53 घंटे में पकड़ लिया गया। साथी उपदेश पाठक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। यह कार्रवाई पीड़ित के डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण से शिकायत के बाद हुई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जौनपुर पुलिस के मुताबिक पीड़ित जयपाल शर्मा का भाई गिरधारी कफ सिरप मामले में जेल में बंद है। अधिवक्ता अभिनव सिंह ने जयपाल को भरोसे में लिया और बेल ऑर्डर स्वीकृत होने के बाद वाराणसी सेशन कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया के दौरान लगातार संपर्क में रहकर विश्वास जीता। पांच सितंबर को जमानत की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह जयपाल को कार से जौनपुर ले आया। यहां जयपाल ने हनुमान घाट और सद्भावना पुल के पास दो ज्वेलरी कारोबारियों से 22 लाख और 19 लाख रुपये लिए। 41 लाख रुपये बैग में रखकर दोनों वाराणसी के लिए निकले। 
विज्ञापन


आरोपी अभिनव सिंह के साथ उसका साथी उपदेश पाठक भी सद्भावना पुल के पास मिल गया। जहां तीनों लोग वापस वाराणसी के लिए रवाना हुए। जौनपुर से निकलते ही हाईवे पर अभिनव ने गाड़ी यू टर्न लेकर मार्ग परिवर्तित कर लिया और आरोप है कि मोबाइल फोन छीन लिया। बक्शा चौकी के निकट पीड़ित के शोर मचाने और गाड़ी से भागने के प्रयास पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने का स्वांग रचते हुए पिस्टल सहित आदमी भेजने की धमकी भी दी, जिससे वे भयभीत होकर रोने लगे और जीवन की भीख मांगने लगे। आखिर में वाराणसी मार्ग हौज स्थित टोल प्लाजा से कुछ पहले आरोपियों ने जयपाल शर्मा से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और उसे धक्का मारकर गाड़ी से उतारकर धमकी देते हुए भाग गए। 16 सितंबर को पुलिस डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण को इस घटना के बारे में जानकारी दी। साथ ही अभिनव सिंह से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने का भी दावा किया। इसमें आरोपी की ओर से रुपये लेने की बात स्वीकार की गई थी।  

इसे भी पढ़ें; यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

क्या बोले अधिकारी

एसपी जौनपुर और एएसपी को उनके द्वारा प्रकरण में दिखाई गई प्रभावी त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। आमजन को यह आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की लूट-डकैती, धोखाधड़ी एवं वित्तीय अपराध आदि की घटनाओं में शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य से अपील है कि अपरिचित व्यक्तियों, विशेषकर आर्थिक लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। -वैभव कृष्ण, पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र

कफ सिरप मामले में वाराणसी की जेल में बंद छोटे भाई की जमानत कराने राजस्थान से आए थे जयपाल
जयपाल शर्मा कफ सिरप मामले में वाराणसी की जेल में बंद अपने भाई की जमानत कराने 16 सितंबर को राजस्थान से आए थे। वह बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ स्थित शेरूणा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच शेरुवा के रहने वाले हैं। पीड़ित जयपाल ने कोतवाली पुलिस की एसआईटी को बताया था कि अप्रैल 2026 में कफ सिरप मामलें में गिरधारी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

एसआईटी के मुताबिक जिला कारागार वाराणसी में बंद गिरधारी की जमानत कराने के लिए ही जयपाल वाराणसी आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी निवासी अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन से हुई। अभिनव ने झांसे में लिया और कहा कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता है। जयपाल को भरोसे में लेकर ही आरोपी अभिनव ने वारदात को अंजाम दिया था। बाद में मामला डीआईजी रेंज के पास पहुंच गया।

रात 12:07 पर दर्ज हुआ केस, सुबह 9 बजे गिरफ्तार 
19 सितंबर की रात 12:07 बजे बक्शा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने एएसपी गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस टीम ने सुबह 9 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभिनव ने छह लाख रुपये खर्च करने की बात बताई है।

पुलिस टीम को 50 हजार का पुरस्कार
प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी वैभव कृष्ण ने 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में एसपी कुंवर अनुपम सिंह और एएसपी (सीओ सिटी) गोल्डी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed