{"_id":"6a910db6d447257eb3082406","slug":"video-handpump-reduced-to-scrap-members-of-musahar-community-left-longing-for-water-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबाड़ में तब्दील हुआ हैंडपंप, पानी के लिए तरसे मुसहर समाज के लोग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ में तब्दील हुआ हैंडपंप, पानी के लिए तरसे मुसहर समाज के लोग; VIDEO
मछलीशहर ब्लाक के ग्राम पंचायत रामगढ़ की बनवासी बस्ती में सात परिवारों के लगभग 30 लोग निवास करते हैं। बस्ती में लगा हैंडपंप लंबे समय से तकनीकी खराबी के चलते पूरी तरह ठप पड़ा है। हैंडपंप की बदहाल स्थिति को देखकर साफ पता चलता है कि यह पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुका है। इसके चलते बस्ती के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। दैनिक जरूरतों और पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास मिलने के बावजूद उचित रखरखाव और प्रशासनिक अनदेखी के कारण मकान समय से पहले ही जर्जर हो रहे हैं। वहीं पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए भी बस्ती के लोगों को रोज संघर्ष करना पड़ रहा है।
पीड़ित ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और ग्राम प्रधान से खराब पड़े हैंडपंप को अविलंब रिबोर अथवा दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस भीषण समस्या से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।