{"_id":"69b2ce0571989905ca049cee","slug":"video-hardoi-young-man-commits-suicide-by-hanging-family-remains-silent-on-the-cause-of-death-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, घटना की वजह पर परिजन साधे हैं चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, घटना की वजह पर परिजन साधे हैं चुप्पी
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर में युवक ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सैदपुर निवासी रिंकू उर्फ आनंद (35) खेती करते थे। भाई अमित और मां अनोखी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 10 बजे रिंकू घर से निकले थे। इसके बाद वह नजर नहीं आए। 11 बजे उन्हें खाना खिलाने के लिए तलाशा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद तीन बजे कुछ ग्रामीणों ने रिंकू का शव नहर कोठी के पास जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। रिंकू ने गमछे और पैंट से फंदा बनाकर खुदकुशी की है। परिवार में पत्नी पूनम, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।