फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Civic body roads riddled with potholes; residents facing hardship.

Hardoi News: निकायों की सड़कें हो गईं छलनी, लोगों उठा रहे परेशानी

Sun, 13 Sep 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Civic body roads riddled with potholes; residents facing hardship.
फोटो 26: सांडी नगर की ठंडी सड़क से पुरानी चौकी मोहल्ला मुंशीगंज की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
हरदोई। बारिश ने मुख्य और शहर के ही नहीं जिले के नगरीय निकायों के मार्गों की भी हालत बिगाड़ दी है। संडीला, सांडी, बिलग्राम और माधौगंज में कई मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। कहीं सड़क की परत उखड़ गई है तो कहीं गड्ढों में बारिश का पानी भरने से आवागमन में परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इन रास्तों पर सफर करना खासा जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

बारिश और अन्य कारणों से पहले से खराब सड़कों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। पानी भरने के बाद गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। वाहन चालक बच-बचाकर निकलने को मजबूर हैं। कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी होने से आवागमन भी प्रभावित होता है और समय भी लग रहा है।
विज्ञापन

सांडी नगर में दुपल्लु चौराहा से मिर्जापुर, पुरानी चौकी से नौशहरा, ठंडी सड़क से पुरानी चौकी मोहल्ला मुंशीगंज , मोहल्ला सरामुल्लागंज में रामनरेश के मकान से बुलाकी के मकान तक जाने वाली सड़कें खराब हैं। इसमें मोहल्ला सरायमुल्लगंज रोड की हालत बेहद दयनीय है। एक तो मार्ग पर मिट्टी पड़ी और दूसरे बरसात होने से यह दलदल बन जाती है। इससे दो पहिया और चार पहिया वाहनों को निकालने में चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संडीला नगर में जगह-जगह गड्ढों से सड़क तलाशनी पड़ रही है। नैमिष धाम जाने और आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग कई स्थानों पर जर्जर हो चुका है। चक्कर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह मार्ग अतरौली मार्ग और गदौरा मार्ग से भी जुड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण कस्बे में आते-जाते हैं। आशु तिराहे से कस्बे के अंदर आने वाला मार्ग बेनीगंज और नैमिष धाम की ओर जाता है। यह मार्ग तो बन गया है, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण सर्विस लेन में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कार्यदायी संस्था ने वाहनों के आवागमन के लिए सर्विस लेन पर न तो डामर डाला है और नहीं कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी है। मिट्टी होने के कारण बारिश में वाहन फंस जाते हैं। बरौनी मार्ग भी जगह-जगह गड्ढों में तब्दील है।

बिलग्राम नगर में तो सदर बाजार में नगर पालिका कार्यालय के पास ही सड़क की ऊपरी परत ही गायब हो गई है। ऐसे ही नगर की अन्य सड़कों का हाल है। माधौगंज नगर में मोहल्ला पटेल नगर पश्चिमी और पूर्वी के मुख्य मार्गों के साथ ही अन्य मोहल्लों की गलियां भी क्षतिग्रस्त हैं।

---

नगरीय निकायों की सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है। संडीला निकाय ने काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने और मौसम साफ होने के बाद काम कराया जाएगा।


- रामेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी नगरीय निकाय

फोटो 26: सांडी नगर की ठंडी सड़क से पुरानी चौकी मोहल्ला मुंशीगंज की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26: सांडी नगर की ठंडी सड़क से पुरानी चौकी मोहल्ला मुंशीगंज की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26: सांडी नगर की ठंडी सड़क से पुरानी चौकी मोहल्ला मुंशीगंज की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26: सांडी नगर की ठंडी सड़क से पुरानी चौकी मोहल्ला मुंशीगंज की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26: सांडी नगर की ठंडी सड़क से पुरानी चौकी मोहल्ला मुंशीगंज की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26: सांडी नगर की ठंडी सड़क से पुरानी चौकी मोहल्ला मुंशीगंज की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed