फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accountant (Lekhpal) subjected to abusive behavior and official records torn up after inquiring about illegal construction.

Hardoi News: अवैध निर्माण के बारे में पूछने पर लेखपाल से अभद्रता, सरकारी अभिलेख फाड़े

Sun, 13 Sep 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accountant (Lekhpal) subjected to abusive behavior and official records torn up after inquiring about illegal construction.
शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के देवरीपुरवा में सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर पूछताछ करना लेखपाल के लिए मुसीबत बन गया। अवैध निर्माण करा रहे व्यक्ति ने शनिवार शाम लेखपाल के साथ अभद्रता कर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। पूरे मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात अलौकिक मिश्रा शनिवार को बंजरिया गांव में जलभराव का आकलन करने गए थे।
विज्ञापन

दरअसल सुखेता के उफनाने पर बंजरिया में पानी भर गया है। लेखपाल के साथ प्रशासक के पुत्र आयुष और आजाद भी थे। इस दौरान जमुरा के मजरा देवरीपुरवा में शिव कुमार वर्मा का एक मकान सरकारी भूमि पर बना मिला। पड़ोस में ही एक अर्द्धनिर्मित मकान भी था जिसमें स्लैब डालने के लिए शटरिंग लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

इस पर लेखपाल ने शिव कुमार से भूमि के मालिकाना हक से जुड़े अभिलेख मांगे। इससे नाराज होकर शिव कुमार ने लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। प्रशासक के पुत्र आयुष ने किसी तरह लेखपाल को बचाया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि लेखपाल की शिकायत पर शिव कुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी भूमि पर कब्जा करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed