{"_id":"6944176e9dbad2f59b08ee41","slug":"video-congress-workers-on-their-way-to-gherao-the-bjp-office-arrested-midway-released-in-the-evening-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता रास्ते में ही गिरफ्तार, शाम को छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता रास्ते में ही गिरफ्तार, शाम को छूटे
ईडी और सीबीआई के जरिए राष्ट्रीय नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यालय घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। तीखी नोक झोंक के बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत पचास कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इन सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। शाम को इन्हें रिहा कर दिया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार वर्ष 2014 से राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत कई नेताओं को सरकारी एजेंसियाें के जरिए परेशान करा रही है। कई मामलों में तो न्यायालय ने आरोप पत्र तक वापस कर दिए। इसके कारण केंद्रीय नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की थी। सभी जनपदों में होने वाले घेराव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में एकत्र हुए। भाजपा कार्यालय जाते समय राम जानकी मंदिर के पास सीओ सिटी अंकित मिश्रा के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने इन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक के बाद धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद इन सभी को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियाें के खिलाफ प्रदर्शन और संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह और डॉ. राजीव सिंह, सुनीता देवी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत विशाल, एनएसयू आई जिलाध्यक्ष हसन अहमद, विनीत वर्मा, गोपाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।