फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Floodwaters entered 30 villages; 86 families were forced to move to the roadside

Hardoi News: बाढ़ का पानी 30 गांवों में घुसा, 86 परिवार सड़क किनारे आए

Fri, 02 Oct 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Floodwaters entered 30 villages; 86 families were forced to move to the roadside
फोटो 35: भरावन क्षेत्र के तुलसीपुर में सड़क किनारे झोपड़ी डाले ग्रामीण। संवाद
- भरावन क्षेत्र में सराय और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा, तीन स्कूल बंद, 25 हजार बीघा फसलें डूबीं
विज्ञापन

- बिलग्राम क्षेत्र में भी गंगा, रामगंगा और गर्रा नदी की बाढ़ से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई/भरावन/बिलग्राम। बाढ़ असर तेजी से लोगों को प्रभावित कर रहा है। बारिश और बैराजों के पानी ने अब जिले की पांचों तहसीलों को प्रभावित किया है। बाढ़ का पानी फैलाव ले रहा है। पानी खेतों और गांवों में तेजी से घुसने लगा है। सराय और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 30 गांवों के अंदर पानी पहुंच गया और 86 परिवारों ने सड़क किनारे डेरा जमाया है। वहीं 14 स्कूल बंद किए गए हैं और 13 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है।
सदर तहसील के लिलवल और पाली अस्थाई पशु आश्रयस्थल में पानी पहुंचने से मवेशियों को ऊंचे स्थान पर शिफ्ट कराया गया है। शुक्रवार को सीवीओ डॉ. एके सिंह ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके गुप्ता के साथ टड़ियावां, बहर, लिलवल और पाला पशु आश्रयस्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। वहीं गंगा नदी में नरौरा बैराज से 77,819 और गर्रा नदी में 2,177 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

भरावन क्षेत्र में सराय और गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तुलसीपुर, कूड़ा, कटका, रामपुर, लक्ष्मणपुरवा, धनापुरवा, रसुलवा, देवरी, कटकी, ईश्वरीपुरवा, छोटा कटका समेत 30 गांवों के अंदर पानी पहुंच गया है। गांवों की स्थिति बेहद खराब है। तुलसीपुर गांव के 86 परिवार मकान छोड़कर अतरौली-भटपुर मार्ग के किनारे तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण शिवराज, रोहतम, भल्लर, पुतान, रामकिशोर, सुखराम और माधव अपने साथ जरूरी सामान और पालतू मवेशियों को लेकर आ गए हैं। ग्राम समाज की जमीन पर 49 झोपड़ियां डालकर परिवारों ने अस्थाई बसेरा बनाया है। भटपुर 40 से अधिक कच्चे मकान क्षतिग्रस्त होने की ग्रामीणों ने पुष्टि की है। धान, उर्द और गन्ने की करीब 25 हजार बीघा फसलें पानी में डूब गई हैं। बाढ़ का पानी कटका भटपुर और कूड़ा के प्राथमिक विद्यालयों में भर गया है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पीएचसी भटपुर, पंचायत भवन, होम्योपैथिक अस्पताल, एएनएम सेंटर सामुदायिक शौचालय और अस्थाई पशु आश्रयस्थल भटपुर में पानी भर गया है। मवेशियों को विभाग ने सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर शिफ्ट कराया है। प्रशासक ने नाव की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट के आसपास ग्रामीण इलाके गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से बुरी तरह प्रभावित है। जरसेनामऊ से लेकर मेहंदी घाट तक दोनों ओर पानी लबालब भरा हुआ है। कटरी जरसेनामऊ, कटरी बिलुही, कटरी छिबरामऊ, कटरी बिछुईया, कटरी परसोला, तेरवा कुल्ली, कटरी महादेवा और इनके मजरा और पुरवों में पानी भर गया है। जरेला, पुन्नापुरवा, मदारी पुरवा, बाण, करेहका क्षेत्र में बाढ़ ने जनजीवन प्रभावित किया है। आवागमन के लिए नाव ही सहारा है। 11 स्कूल बंद किए गए हैं। 13 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप की गई है। एसडीएम एन राम और तहसीलदार दीपक गौतम ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। बताया कि पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कराई जा रही है।


---
राहत सामग्री बांटी
भरावन क्षेत्र के तुलसीपुर के ग्रामीणों को भाजपा नेता पंकज शुक्ला ने राहत सामग्री वितरित की। बीडीओ अरविंद कुमार ने कटका में नाव डलवाई। सीएल दीक्षित ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया।

फोटो 35: भरावन क्षेत्र के तुलसीपुर में सड़क किनारे झोपड़ी डाले ग्रामीण। संवाद

फोटो 35: भरावन क्षेत्र के तुलसीपुर में सड़क किनारे झोपड़ी डाले ग्रामीण। संवाद

फोटो 35: भरावन क्षेत्र के तुलसीपुर में सड़क किनारे झोपड़ी डाले ग्रामीण। संवाद

फोटो 35: भरावन क्षेत्र के तुलसीपुर में सड़क किनारे झोपड़ी डाले ग्रामीण। संवाद

फोटो 35: भरावन क्षेत्र के तुलसीपुर में सड़क किनारे झोपड़ी डाले ग्रामीण। संवाद

फोटो 35: भरावन क्षेत्र के तुलसीपुर में सड़क किनारे झोपड़ी डाले ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed