फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NDRF recovers body of youth who drowned in Behta drain

Hardoi News: बेहता नाले में डूबे युवक का शव एनडीआरएफ ने निकाला

Fri, 02 Oct 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
NDRF recovers body of youth who drowned in Behta drain
फोटो- 34- सूरज। फाइल फोटो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के किनहौटी गांव के पास बेहता नाले में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे युवक का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। तलाशी अभियान के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे में उसके साथ नहा रहा दोस्त भी डूबने लगा था, जिसे उसके पिता ने किसी तरह बचा लिया था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

किनहौटी गांव निवासी सुरेंद्र का पुत्र सूरज उर्फ मोनू (19) बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने दोस्त शिवम (18) के साथ गांव के पास बेहता नाले में नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान खेत से लौट रहे शिवम के पिता लल्लू की नजर दोनों पर पड़ी। उन्होंने किसी तरह शिवम को पानी से बाहर खींच लिया। इसके बाद सूरज को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में लापता हो चुका था। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बृहस्पतिवार शाम से ही नाले में सूरज की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। करीब एक बजे एनडीआरएफ की मदद से सूरज का शव बरामद कर लिया गया। पिता सुरेंद्र ने बताया कि सूरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और एसी व फ्रिज की मरम्मत का काम करता था। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed