{"_id":"677ea4991e774b0a8d0f3b02","slug":"teacher-complain-hapur-news-c-135-1-hpr1002-118962-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: निलंबित शिक्षिकाएं पहुंची मुख्यालय, पूर्व प्रधान \r\nपर गलत शिकायत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: निलंबित शिक्षिकाएं पहुंची मुख्यालय, पूर्व प्रधान
पर गलत शिकायत करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:46 PM IST
Link Copied
हापुड़। अमीपुर नंगौला स्थित प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाएं बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंची। ज्ञापन सौंपकर पूर्व प्रधान पर गलत शिकायत कर फंसाने का आरोप लगाया। इस मामले में एसपी को भी पत्र सौंपा। साथ ही निलंबन की कार्रवाई पर पुन विचार करने की मांग उठाई। शिक्षिका पवन कुमारी व आरती कुमारी ने आरोप लगाया कि नंगौला निवासी पूर्व प्रधान काफी समय से उन्हें परेशान करते आ रहे हैं। विद्यालय में बिन वजह आकर वीडियो बनाते हैं। हर महीने पांच हजार रुपये की वसूली का भी दबाव बनाते हैं। उनकी इन मांगों को नहीं मानने पर ही बार बार आईजीआरएस व कार्यालयों में झूठी शिकायत करते हैं।
उन्होंने बताया कि जिस वीडियो क्लिप की शिकायत की गई है उसे भी एडिट किया गया है। विभागीय जांच को प्रभावित किया गया है। शिक्षिकाओं ने मामले की जांच कर, पूर्व प्रधान पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मामले में उन्होंने एसपी को पत्र भी सौंपा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।