{"_id":"6991d9002fed5009d5090bbe","slug":"video-video-gada-ma-thhamathhama-sa-nakal-shava-brata-hara-hara-mahathava-ka-jayaghashha-sa-gaja-shahara-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में धूमधाम से निकली शिव बारात, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में धूमधाम से निकली शिव बारात, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की शाम शहर में भव्य शिव बारात निकाली गई। गोलागंज से निकली शिव बारात महराजगंज होते हुए भरत मिलाप मार्ग से शहर का भ्रमण करती हुई दुखहरण नाथ मंदिर पहुंची।
रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान शिव की बारात का स्वागत किया और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। शिव बारात में शिव-पार्वती, गणेश, नंदी सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
बड़ी संख्या में शिवभक्त डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान भी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।