फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees rejoiced upon hearing the account of the marriage of Shri Krishna and Rukmini

Ghazipur News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु

Thu, 29 Oct 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees rejoiced upon hearing the account of the marriage of Shri Krishna and Rukmini
ताड़ीघाट गांव में भागवत कथा सुनते लोग। संवाद
सुहवल। क्षेत्र के ताड़ीघाट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथावाचक सुभद्रानंदन ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचक सुभद्रानंदन ने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम, कंस, जरासंध और शिशुपाल से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने ब्रजमंडल, गोपियों, गोवंश और मथुरा से जुड़े प्रसंगों के साथ काल यवन तथा राजा मुचुकुंद की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि काल यवन भगवान श्रीकृष्ण का पीछा करते हुए उस गुफा तक पहुंचा, जहां मुचुकुंद महाराज सो रहे थे।
विज्ञापन

कथा के दौरान युद्धनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि सोए हुए और मूर्छित व्यक्ति पर वार करना उचित नहीं माना जाता है। महाराज ने रावण, माता सीता और जटायु के प्रसंग के साथ देवासुर संग्राम तथा इंद्र की कथा भी सुनाई। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण की क्षमाशीलता, शिशुपाल की सौ गलतियों को क्षमा करने, द्वारिका की स्थापना और जरासंध से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के अंतिम चरण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाल कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed