{"_id":"69e1022a94aa84508d0e1e6e","slug":"video-mock-drill-conducted-as-part-of-fire-service-week-in-ghazipur-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित हुआ मॉकड्रिल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित हुआ मॉकड्रिल, VIDEO
आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से सेल इंडस्ट्रीज में बृहस्पतिवार को पूर्वाभ्यास किया गया। साथ ही कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी भी दी गई। जिला अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी ने बताया कि अग्निशमन और आपात सेवा के महानिदेशक के निर्देशन और अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने के समय बचाव की जानकारी सेल इंडस्ट्रीज के कर्मियों को दी गई। साथ ही आग बुझाने के लिए प्रयोग होने वाले अग्निशमन यंत्र को चलाने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। यहीं नहीं अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाकर भी दिखाया। यहीं नहीं आग लगने के समय आसपास मौजूद ट्यूबवेल, समरसेबुल और तालाबों से पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने के तरीकों को भी बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।