{"_id":"6a8f14beb7003cfba2071c2c","slug":"video-lokmata-ahilyabai-matrishakti-yatra-inaugurated-gift-to-half-the-population-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ, आधी आबादी को सौगात; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ, आधी आबादी को सौगात; VIDEO
शासन आधी आबादी की शिक्षा, रोजगार व सुरक्षा के बारे में चिंतन करते हुए हित को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध है। यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को राइफल क्लब के सभागार में कहीं। प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारंभ एवं विशेष बसों का फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने देखा। रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को परिवहन निगम की बसों में उनके साथ एक सहयात्री सहित निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। वहीं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की ओर से महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान भेंटस्वरूप स्वरूप प्रदान करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा, महिलाओं के सम्मान, आधी आबादी की खुशहाली एवं सशक्तिकरण को प्रदर्शित करती है। रक्षाबंधन पर तीन दिन बहनों के निशुल्क यात्रा के बाद 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को अनवरत निशुल्क बस यात्रा एक अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं व सशक्त बनाएं। इसी क्रम में सांसद राज्यसभा डॉ. संगीता बलवंत, जखनिया विधायक बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री की पहल पर उनकी उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं रक्षाबंधन पर्व पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।