फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Friendship ends in death Raksha Bandhan joy turns to mourning two youths lose lives in trailer accident

मौत से दोस्ती का अंत: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेलर से दो युवकों की गई जान; घर से टकराया वाहन

Fri, 28 Aug 2026 01:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 28 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

रेवतीपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-124सी पर उतरौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अवती निवासी सतीश सिंह और लालबहादुर सिंह के रूप में हुई। दोनों भदौरा से अपने गांव लौट रहे थे। रक्षाबंधन से पहले हादसे से गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
Friendship ends in death Raksha Bandhan joy turns to mourning two youths lose lives in trailer accident
सतीश और लालबहादुर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-124सी पर उतरौली गांव के समीप हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजू दिवाकर के अनुसार, नगरहाल्ट थाना क्षेत्र के अवती गांव निवासी सतीश सिंह (23) पुत्र स्व. कन्हैया सिंह और लालबहादुर सिंह (25) पुत्र रमेश सिंह बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल से भदौरा से रेवतीपुर होते हुए अपने गांव अवती जा रहे थे। रात करीब 10 बजे दोनों उतरौली गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उसने बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक घर से भी जा टकराया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रक्षाबंधन से ठीक पहले दो युवकों की मौत की खबर अवती गांव पहुंची तो वहां मातम पसर गया। जिन घरों में पर्व को लेकर तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार शुरू हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पर्व की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed