{"_id":"6af35db532aec86d8a08d439","slug":"video-ghazipur-four-members-of-an-international-smuggling-gang-arrested-with-heroin-worth-four-crore-rupees-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: चार करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: चार करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
गाजीपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बनारस-गोरखपुर हाईवे स्थित अरशदपुर तिराहे के पास अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से करीब दो किलो हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन बिहार के कैमूर-भभुआ और एक गाजीपुर के दिलदारनगर का निवासी है।
एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अरशदपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जमीर हवारी, बबलू कुमार यादव, गुलशन कुमार निवासी कैमूर-भभुआ (बिहार) और विवेक यादव निवासी दिलदारनगर, गाजीपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।