{"_id":"6af6046af391cf83d90adafa","slug":"welcomed-mlcs-lal-bihari-and-ashutosh-sinha-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-163768-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एमएलसी लाल बिहारी और आशुतोष सिन्हा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एमएलसी लाल बिहारी और आशुतोष सिन्हा का किया स्वागत
विज्ञापन
सपा कार्यालय में नवनिर्वाचित एमएलसी शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी आशुतोष
गाजीपुर। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी का संदेश देना शुरू कर दिया है।
बृहस्पतिवार को बंशी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह भवन में नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से इसी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने जीत में योगदान देने वाले शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। सदन में शिक्षकों की आवाज मजबूती से उठाकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने दोनों एमएलसी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत का परिणाम है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ जुटने की जरूरत है।
विज्ञापन
संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू, राष्ट्रीय सचिव राजेश, पूर्व विधायक खुर्शीद , पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी और सुदर्शन , प्रदेश सचिव सुशील सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।