{"_id":"6ac78fe287044953e005831f","slug":"video-congress-observes-black-day-protest-against-delhi-police-action-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, VIDEO
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सरजू पांडेय पार्क, कचहरी में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष के नेताओं के साथ दुर्भावनापूर्ण और दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस का कथित व्यवहार इसका उदाहरण है। कांग्रेस ऐसे किसी भी दमन के सामने नहीं झुकेगी और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से भयभीत है। अपनी नाकामियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए पुलिस और अन्य सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की जिम्मेदारी विपक्ष और आम जनता दोनों की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
प्रदर्शन में बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुसाफिर बिंद, राघवेंद्र कुमार, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा सेंटू, जैदी, राजेश गुप्ता, राम नगीना पांडेय, रईस अहमद, सतीश उपाध्याय, राजेश राय, माधव कृष्ण, धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश राय, जफर सादिक सिद्दीकी, सतीश श्रीवास्तव, अयूब, हीराराम, संजय गुप्ता, जेपी पांडेय, राघवेंद्र चौबे, देवेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष सिन्हा, पप्पू निषाद, शंभू सिंह कुशवाहा, संजय, शमशाद आलम, काजल कश्यप, अक्षय बिंद, अखिलेश यादव, आलोक यादव, गोल्डन यादव, चंद्रहास यादव, शबीहूल हसन, विनोद कुमार, शक्ति आनंद यादव, अमित कुमार राय, पारस उपाध्यक्ष, डॉ. सुमेर कुशवाहा, मिथलेश सिंह, जलाल अब्बासी, राजेश सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, विंध्याचल कुशवाहा, राजेश उपाध्याय, सदानंद गुप्ता, सबीबुल हसन, गूडू कुमार, अब्दुल्ला मास्टर, इस्लाम मास्टर, संजय साहू, गुलबाश यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।