फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   When father asked him to go to school class two student hanged himself

UP: पिता ने स्कूल जाने को कहा तो फंदे पर झूल गया कक्षा दो का छात्र, दीवार पर लगे हुक में फंदा डाल की खुदकुशी

Wed, 16 Apr 2025 09:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, किरतपुर (बिजनौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, किरतपुर (बिजनौर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Apr 2025 09:02 PM IST
सार

मेडिकल अस्पताल में तैनात नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. आयुषि दीक्षित कहती हैं कि छोटे बच्चे गुस्से में ऐसा कदम उठा लेते हैं। वह सोचते नहीं कि इससे क्या होगा।

विज्ञापन
When father asked him to go to school class two student hanged himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर में पिता ने स्कूल नहीं जाने पर डांट दिया तो 11 साल के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला मिल्कियान लाल मस्जिद के पास रहने वाले निसार सब्जी बेचते हैं। उनका पुत्र शादान उर्फ शाहरुख (11) मुस्लिम फंड पब्लिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। वह स्कूल कम ही जाता था।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह निसार ने शाहरुख को स्कूल न जाने पर डांट दिया। परिजनों के अनुसार शाहरुख घर से चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी बहन जीनत उसे ढूंढती हुई पास के प्लाट में पहुंची। वहां शाहरुख दीवार के हुक में कपड़े के सहारे फंदे पर लटका मिला। जीनत अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी मां को दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। शाहरुख को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ नजीबाबाद व कस्बा इंचार्ज पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष का कहना है कि बालक के आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में दिखे ज्यादा गुस्सा तो सलाह लें: डॉ. आयुषि
मेडिकल अस्पताल में तैनात नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. आयुषि दीक्षित कहती हैं कि छोटे बच्चे गुस्से में ऐसा कदम उठा लेते हैं। वह सोचते नहीं कि इससे क्या होगा। इसके लक्षण पहले से दिखने लगते हैं। जैसे बच्चे को पहले भी गुस्सा आने के लक्षण दिखते हैं। यदि जैसे ही लगे कि बच्चा गुस्सा ज्यादा कर रहा है, बात मनवाने को खाना नहीं खा रहा, स्कूल नहीं जा रहा तो मनोचिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed