उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार रात बिस्तर पर जाते ही अमित ऐसा सोया कि फिर कभी नहीं उठ सका। अमित उर्फ मिक्की कश्यप (25) के नीचे दबने पर सांप ने उसे 10 बार डसा। इससे उसकी मौत हो गई।
प्रेम-प्रसंग में हत्या: अमरदीप से इश्क हुआ तो आंखों में खटकने लगा पति, सुहाग की हत्या कर रोने का करती रही नाटक
Amit Murder Case: ग्रामीणों ने बताया कि अमित के हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह पर सांप के डसने के निशान थे। सांप के डसने के बाद युवक उठ नहीं पाया और सांप उसके नीचे दबा रहा। पोस्टमार्टम हुआ तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया।
ग्रामीणों के अुनसार रविवार सुबह जब देखा तो अमित चारपाई पर मृत पड़ा था। उसके हाथ-पैर व शरीर पर 10 जगह सांप के डसने के निशान थे। परिजन का कहना है कि अमित रात में करीब 10 बजे मजदूरी करके आया था।
थकने के कारण बिस्तर पर लेट गया था
थकने के कारण वह खाना खाकर बिस्तर पर लेट गया था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उसे कमरे जगाने के लिए पहुंचे तो उसके बिस्तर पर बैठे सांप को देखकर ठिठक गए जबकि अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा था।
परिजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर भी मौके पर आ गए। पुलिस और गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरे को सूचना दी गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे मौके पर पहुंचे सपेरे ने सांप को पकड़ा। पुलिस ने उसके शव को पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमित की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मिक्की शादीशुदा था। वह चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। वह तीन बच्चों का पिता था। उसकी मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
बुधवार शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। इससे पहले पत्नी रविवार को पति की लाश के पास बैठकर रोने का नाटक करती रही।
दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दर्शाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: कुंडल के लिए कत्ल: हमदर्द बनकर घर बुलाई भाभी, बेरहमी से की हत्या, डेढ़ तौला सोने के लिए कातिल बना भंवर सिंह
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित उर्फ मिक्की का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था। अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था।
अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे। जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था। परिजनों ने सपेरे को बुलाया, जिसने सांप को अमित के शव के पास से पकड़ा था।