{"_id":"6a491da1781f504bca02d615","slug":"video-accused-arrested-for-demanding-extortion-from-csp-operator-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएसपी संचालक से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसपी संचालक से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, VIDEO
गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के झोटना गांव में बैंक संचालक को पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।
सीओ भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि झोटना गांव निवासी प्रशांत मौर्य गांव में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का संचालन करते हैं। उन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन जुलाई की दोपहर करीब 3:05 बजे गांव निवासी मनोज सिंह उनके बैंक केंद्र पर पहुंचा और 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। तहरीर के आधार पर भुड़कुड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।