{"_id":"6afd6389265afb24f1016beb","slug":"video-under-the-aparajita-campaign-girl-students-were-taught-self-defense-techniques-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अपराजिता अभियान के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अपराजिता अभियान के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
फिरोजाबाद। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत द्वारकापुरी स्थित गौरी शंकर इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके बताए गए।
इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया। उन्हें बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के गलत व्यवहार, छेड़छाड़ या अचानक होने वाले हमले की स्थिति में घबराने के बजाय साहस और सूझबूझ से काम लें। हाथ छुड़ाने, हमलावर से बचाव करने, सुरक्षित दूरी बनाने, शोर मचाकर मदद मांगने तथा जरूरत पड़ने पर आसपास उपलब्ध वस्तुओं का इस्तेमाल कर स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीके भी समझाए गए।
शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं आरती, वर्षा, अंशिका, प्राची शर्मा और भूमि को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पचौरी ने आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान सुरभि गुप्ता, पूर्णिमा पचौरी, नीतू शर्मा, रोली दुबे और राखी कुशवाह उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।