{"_id":"6aeca468f05cae2f4802959a","slug":"video-be-careful-with-fireworks-on-diwali-as-they-can-harm-childrens-eyes-and-ears-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली पर आतिशबाजी में बरतें सावधानी, बच्चों की आंखों और कानों को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली पर आतिशबाजी में बरतें सावधानी, बच्चों की आंखों और कानों को हो सकता है नुकसान
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बच्चों में आतिशबाजी को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। बाजारों में पटाखों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में आतिशबाजी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को जागरूक किया है। चिकित्सकों का कहना है कि पटाखों का शोर कानों को नुकसान पहुंचा सकता है, वहीं उनसे निकलने वाली चिंगारी और धुआं आंखों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ईएनटी सर्जन डॉक्टर भानु प्रताप के अनुसार, तेज आवाज वाले पटाखों से कानों के पर्दे पर असर पड़ सकता है। अचानक होने वाला तेज धमाका सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। बच्चों को पटाखों के नजदीक खड़े होकर आतिशबाजी नहीं करनी चाहिए। कानों में परेशानी, सीटी बजने जैसी आवाज या सुनने में कमी महसूस होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। वहीं मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग सर्जन डॉक्टर राकेश यादवेंदु ने बताया कि पटाखों से निकलने वाली चिंगारी, धुआं और बारूद आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आतिशबाजी के दौरान आंखों में चोट, जलन और कॉर्निया को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। बच्चों को पटाखे जलाते समय बड़ों की निगरानी में रखना चाहिए। पटाखे जलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें और आंखों पर हाथ न मलें। आंख में चिंगारी या कोई बाहरी कण जाने पर उसे रगड़ने के बजाय साफ पानी से धोकर तत्काल अस्पताल पहुंचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।