{"_id":"6a92740fc63a13eb4d008161","slug":"50-year-old-bhujariya-fair-begins-in-bodla-rasiya-performances-to-add-festive-charm-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: बोदला में सजा 50 साल पुराना भुजरिया मेला, आज से जमेगी रसिया की महफिल; झूले-स्टॉल बने आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: बोदला में सजा 50 साल पुराना भुजरिया मेला, आज से जमेगी रसिया की महफिल; झूले-स्टॉल बने आकर्षण
Sat, 29 Aug 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:24 AM IST
सार
रक्षाबंधन पर आगरा के बोदला क्षेत्र में 50 साल पुरानी भुजरिया मेले की परंपरा लोक संस्कृति और उत्सव के रंगों के साथ फिर जीवंत हो उठी। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया, जहां झूले, खिलौने और विभिन्न स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
भुजरिया मेले का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर आगरा के बोदला क्षेत्र में 50 साल पुरानी भुजरिया मेले की परंपरा एक बार फिर पूरी भव्यता और लोक संस्कृति के रंगों के साथ जीवंत हो उठी। बाबा भोलेनाथ दियालेश्वर मेला समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इस पारंपरिक मेले का शुभारंभ बोदला चौराहे पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता लाल सिंह लोधी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह सर्व समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध प्राचीन संस्कृति व लोक उत्सवों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
मेला समिति के अध्यक्ष मुकेश राजपूत, महासचिव अमरेन्द्र सिंह राजा और कोषाध्यक्ष सुनील तोमर ने बताया कि मेले में बच्चों और परिवारों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौने और खरीदारी के लिए आकर्षक स्टॉल सजाए हैं। मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मेले में अगले दो दिनों तक रसिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर रमेश चंद राजपूत, पुष्पेंद्र गोस्वामी, पूरन पंडित, राधेश्याम काका, अशोक तोमर, अर्जुन सिंह, सतीश कुशवाहा, हैप्पी तोमर और रतन सिंह उपस्थित रहे।