{"_id":"6af4aa8db519182e18066d2b","slug":"video-three-youths-die-after-consuming-alcohol-chaos-and-grief-grip-the-village-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एटा में शराब पीने के बाद तीन युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एटा में शराब पीने के बाद तीन युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम
एटा के गांव किशोरपुर में एक युवक की सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं। शराब पीने के बाद उसके तीन दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों घर से करीब 500 मीटर दूर एक चारपाई पर पड़े मिले। गांव का ही एक युवक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अजीत (18) पुत्र चंद्रपाल महाराष्ट्र में टमाटर का कारोबार करता था। शिवकुमार (19) पुत्र दुर्विजय कक्षा 12 का छात्र था, जबकि जीतू (20) पुत्र लेखराज महाराष्ट्र में शटरिंग का काम करता था। बताया गया कि गांव के महिपाल के बेटे लोकेंद्र का विवाह तय हुआ था। इसी खुशी में तीनों युवक एक बोतल शराब लेकर आए और गांव के स्कूल में बैठकर शराब पी। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि तीनों युवक बाइक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव से करीब 500 मीटर दूर एक समर्सिबल के पास चक्कर आने पर पास में पड़ी चारपाई पर लेट गए। उधर से गुजर रहे गांव के ही दूधिया सिंटू ने दो लोगों को चारपाई पर पड़ा देखा। वहीं शिवकुमार खड़ा था। उनके हाथों की हालत खराब होने पर वह तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।